Transcript Unavailable.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार की शाम से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा। रविवार शाम से छाए बादल सोमवार की अहले सुबह बरस पड़े। अहले सुबह के बाद करीब 11 बजे के वर्षा हुई। सुबह से शाम तक लगभग चार मिलीमीटर वर्षा हुई। हालांकि दिन में कई बार धूप भी निकली। लेकिन, बारिश के बाद बादल ने दिन में ठंड बढ़ा दी। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हो गया। जबकि बादल के वजह से रात यानी न्यूनतम तापमान सात डिग्री बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम सामान्य से दो डिग्री कम तो न्यूनतम चार डिग्री 14.2 डिग्री रहा। सुबह में 91 तो शाम तक 80 फीसदी नमी रही। रविवार को अधिकतम 26.2 व न्यूनतम 7.6 डिग्री रहा। पिछले साल 5 फरवरी को अधिकतम 27.8 व न्यूनतम 7.7 डिग्री रहा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सर्दी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन, सुबह व शाम लोग ठंड से कांपने लग रहे हैं। साथ ही पछुआ हवा के कारण दिन में भी कनकनी का लोग एहसास कर रहे हैं। धूप में तो लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन, घरों के अंदर लोग ठंड से कांप रहे है। ठंड से बचने के लिए लोग दिन में भी हीटर का उपयोग कर रहे हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास जिला से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की दिनांक 07/01/2024 को उनके द्वारा एक ख़बर चलाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि नगर पंचायत चेनारी में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से जहां-तहां गरीब गुब्रे वर्ग ठंड से ठिठुर रहे थे और सरकार के तरफ से राशि आने के बावजूद भी अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही थी । इस ख़बर को संवाददाता यशवंत कुमार के द्वारा उच्च स्तरीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ साझा भी किया गया। जिसके बाद ख़बर का असर यह हुआ की अधिकारीयों के द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए एक हफ्ते के भीतर शीतलहर से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था पूरे नगर पंचायत में किये गए। इसके लिए सामुदायिक संवाददाता यशवंत कुमार और मोबाइल वाणी को बहुत-बहुत बधाई दिया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.