पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार की शाम से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा। रविवार शाम से छाए बादल सोमवार की अहले सुबह बरस पड़े। अहले सुबह के बाद करीब 11 बजे के वर्षा हुई। सुबह से शाम तक लगभग चार मिलीमीटर वर्षा हुई। हालांकि दिन में कई बार धूप भी निकली। लेकिन, बारिश के बाद बादल ने दिन में ठंड बढ़ा दी। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हो गया। जबकि बादल के वजह से रात यानी न्यूनतम तापमान सात डिग्री बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम सामान्य से दो डिग्री कम तो न्यूनतम चार डिग्री 14.2 डिग्री रहा। सुबह में 91 तो शाम तक 80 फीसदी नमी रही। रविवार को अधिकतम 26.2 व न्यूनतम 7.6 डिग्री रहा। पिछले साल 5 फरवरी को अधिकतम 27.8 व न्यूनतम 7.7 डिग्री रहा।