जिले में हड़ताल पर गये नियोजित शिक्षको के काम पर लौटने का सिलसिला जारी है। अभी तक 765 प्रारंभिक शिक्षक हड़ताल तोड़कर वापस काम पर आ गये है। हालाकि अभी भी बड़ी संख्या में शिक्षक हड़ताल पर डटे हैं। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभी भी 1284 शिक्षको को हड़ताल से वापस आना बांकी है। फरवरी माह के अंत से ही जिले के कुल 1969 शिक्षक हड़ताल पर चले गये थे। जिसमे प्रारम्भिक और माध्यमिक विधालय में कार्यरत शिक्षक शामिल हैं। सामान काम के सामान वेतन सहित अन्य मांग को लेकर अभी तक हड़ताल पर डटें हैं। हड़ताल से वापस आने वालो में प्रारम्भिक शिक्षक की संख्या ज्यादा बताई गयी है. जबकि माध्यमिक शिक्षक अभी भी हड़ताल पर डटें हैं। शिक्षको को हड़ताल से वापस आने के सम्बन्ध में यहाँ जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चेतावनी भी जारी किया गया था। हड़ताल से वापस नहीं आने पर उनके सेवा में टूट की भी चेतावनी दी थी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के कारण सरकार नियमित शिक्षक और कर्मचारी के मंहगाई भत्ता पर आगामी डेढ़ साल के लिए रोक लगा दिया है। एसी विकट संकट की स्थिति में सरकार से अभी वेतन वृद्धि की आशा नहीं की जा सकती है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य नहीं करने वाले हड़ताली शिक्षकों पर गाज गिरी है डीईओ नंदकिशोर राम ने जिले में कुल 40 हड़ताली शिक्षकों पर कार्यवाही को लेकर अनुशंसा की है। क्लिक कर सुने पुरी खबर।

Transcript Unavailable.

चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय के समीप बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन। इस धरने में 150 शिक्षक थे उपस्थित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री के द्वारा प्राथमिक स्कूल खुले रहने पर दर्जनों मोटरसाइकिल के द्वारा शिक्षक संघ के शिक्षकों ने घूम-घूम कर स्कूलों में तालाबंदी करवाया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

मंगलवार को प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक ने किया स्कूलों में तालाबंदी। माध्यमिक शिक्षा संघ बिहार के निर्देशानुसार शिक्षकों ने किया हड़ताल।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।