बिहार राज्य के जिला रोहतास से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवादाता प्रिंस कुमार ने अरविन्द कुमार शर्मा का साक्षात्कार लिया। संवादाता प्रिंस कुमार ने बताया की प्रखंड चेनारी पंचायत मल्हीपुर के ग्राम सिंघपुर के अरविन्द कुमार शर्मा का लेबर कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस खबर को संवादाता ने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया था। और सम्बंधित प्रखंड अधिकारी विनोद कुमार को फॉरवर्ड भी किया था। साथ ही समस्या से सम्बंधित डॉक्यूमेंट को लेकर प्रिंस कुमार ने ब्लॉक में जमा भी करवाया था लेकिन कुछ दिन के बाद ब्लॉक में जाने पर पता चला की डॉक्यूमेंट कही खो गया है। उसके बाद संवादाता प्रिंस कुमार ने प्रयास जारी रखा और फिर से आवेदन करने की प्रक्रिया की जिसका असर यह हुआ की प्रखंड अधिकारी दया शंकर ने इसको पुनः संज्ञान में लिया और करवाई करते हुए अरविन्द कुमार शर्मा का लेबर कार्ड बना कर दे दिया। इसके लिए अरविन्द कुमार शर्मा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहें हैं