जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत मसोढा गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर एक पक्ष के लोगों ने 90 वर्षीय वृद्ध सहदेव यादव और उनके 24 वर्षीय पोता अरुण कुमार को मारपीट कर मंगलवार के दिन गांव के ही बदमाशों ने बुरी तरह घायल कर दिया।घटना में गंभीर रूप से घायल दादा और पोता को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान बदमाशों ने दोनो घायल के ऊपर जमकर लाठियां बरसाई। खून से लथपथ वृद्ध और उनके पोते का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत घायल युवक अरुण कुमार पिता रघुनंदन प्रसाद यादव ने बताया कि उनका घर गांव से बाहर है।वह अपने दादा के साथ घर जा रहा था।तभी रास्ते में घेर कर गांव के ही दिनेश यादव ,मनीष यादव , सत्येंद्र यादव सहित अन्य अचानक लाठियों से हमला बोलकर मारपीट करना शुरू कर दिया।इस घटना में वे दोनो बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में वृद्ध सहदेव यादव की स्थिति गंभीर बताई गई है। घायल युवक ने बताया कि इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की गई है।जिसमे दिनेश यादव सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।