रविवार को जिला अंतर्गत कैथवा पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सचिव का चुनाव हुआ।जिसके लिए परमानन्द सिंह,गोबिंद सिंह,प्रह्लाद कुमार एवम अजय कुमार सिंह के नाम की चर्चा थी। पर अंत में निर्विरोध गोबिंद सिंह को सचिव के रूप में चुना गया।सभा में पंचायत सचिव मदन पासवान ,भूतपूर्व मुखिया श्यामनंदन सिंह,वार्ड सदस्या टुनटुन देवी, पंच सदस्या कंचन देवी,जीविका, पैक्स सचिव रामानंद सिंह,निधिश कुमार,हिमांशु शेखर, रेबी सिंह,संजय कुमार ,शैलेश कुमार,मुकुंद सहित पूरे वार्ड के लोग शामिल हुए।चुनाव शांति एवम खुशनुमा माहौल में संपादित हुआ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।