शुक्रवार के दिन सदर प्रखंड के गगरी पंचायत अंतर्गत गुनहेसा गांव में वार्ड संख्या - 5 के वार्ड सचिव पद के चुनाव के दौरान गोलीबारी और पथराव की घटना घटना घटने के बाद सभा स्थल पर अफरा तफरी मच गई। गोली बारी की घटना में गोली लगने से एक 42 वर्षीय रामविलास सिंह बुरी तरह घायल हो गए । गोली उनके बांए पैर की जांघ में लगी। जो जांघ के इस पार से उस पार हो गया। जबकि पथराव की घटना में नीतीश कुमार और रूपेश कुमार के अलावे कुछ अन्य लोग मामूली रूप में घायल हो गए। घायल व्यक्ति गांव के स्व रामस्वरूप सिंह का पुत्र बताया गया है। घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में ग्रामीणों के सहयोग से भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। इस बाबत घायल के भतीजे संतोष कुमार ने बताया कि वार्ड सचिव पद के चुनाव को लेकर गांव के मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्ड सभा में लोग उपस्थित थे। वार्ड सचिव पद के लिए एक तरफ से मनोज कुमार और दूसरे तरफ से गोपाल कुमार उम्मीदवार थे। चुनाव के दौरान मनोज कुमार के पक्ष में लोग ज्यादा थे। जबकि गोपाल कुमार की हार होना तय लग रहा था।इसके कारण गोपाल कुमार के भतीजा राजेश कुमार और अन्य चुनाव टालना चाह रहे थे।जबकि चुनाव करवाने प्रखंड कार्यालय से दो पदाधिकारी भी सभा में मौजूद थे। वहीं हमलोग चुनाव करवाने पर जोर देने लगे। इसी बात को लेकर राजेश कुमार और उनके सहयोगी गण बंदूक और पिस्तौल लेकर सभा स्थल पर पहुंचकर अचानक गोलियां चलाने लगे।साथ ही सभा में उपस्थित लोगों के उपर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके कारण भीड़ में भगदड़ मच गई।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।