बुधवार को शहर के स्टेशन रोड के मकदुमपुर मुहल्ले में संचालित एक आइसक्रीम फैक्टरी में शॉट सर्किट से लगी आग से एक लाख रुपए की नकदी सहित लगभग 15 लाख रुपए की संपति जलकर राख हो गई। यह घटना शहर के दिलखुश आइसक्रीम फैक्टरी में घटी। सूत्रों ने बताया कि इस फैक्टरी को मकदुमपुर मुहल्ले के व्यवसाई मुन्ना कुमार और विकास साव दोनो पार्टनरशिप पर चला रहे थे। घटना में फैक्टरी के अंदर स्थापित दस फ्रिजर मशीन , तीन लाख रुपए का तैयार माल , लगभग तीन लाख रुपए का कच्चा माल , केमिकल ,एक लाख रुपए नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की भनक बुधवार को फैक्टरी मालिक को लगी। जब वे फैक्ट्री खोलने पहुंचे। इस घटना में व्यवसाई को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पीड़ित व्यवसाई काफी मायूस है।उन्होंने बताया कि लाखो रुपए की राशि कर्ज लेकर फैक्ट्री खोला था।घटना की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने हेतु दमकल दस्ता को घटना स्थल पर भेजा गया। जो आग पर बाद में काबू पा लिया गया। इस घटना के संबंध में स्थानीय थाना में एक सनहा अंकित किया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।