सदर प्रखंड के लोदीपुर पंचायत अंतर्गत देवले गांव में पूर्व मुखिया शारदा देवी के पुत्र एवं हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी रहे कंचन पासवान मारपीट कर बुरी तरह घायल किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना को चुनावी रंजिश में अंजाम दिया गया है। इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से कंचन पासवान जख्मी हो गए हैं। उनको सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कंचन पासवान के साथ मारपीट किए जाने की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में महिला सदर अस्पताल पहुंच गई हैं। उनका इलाज चिकित्सकों के द्वारा किया गया। कंचन पासवान ने बताया कि दो लोगों के बीच गाड़ी एक्सीडेंट को लेकर झगड़ा था। जिसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया। चुनावी रंजिश में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है और उनके साथ लोदीपुर पुल पर बेरहमी से मारपीट की गई। वहीं पूर्व मुखिया एवं कंचन पासवान की मां शारदा देवी ने बताया कि चुनावी रंजिश में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। उनके साथ किसी तरह का पुराना विवाद नहीं था। घायल जिप पद के पूर्व प्रत्याशी ने गांव के ही रंजीत कुमार , अवधेश यादव ,सुनील यादव ,शंकर महतो मधु कुमार सहित अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई है।पीड़ित ने बताया कि अभियुक्तों ने बोलरो से घर लौटने के दौरान घात लगाकर वाहन से उसे खींचकर मारपीट की।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।