विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति शेखपुरा की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा के साइंस केटेगरी में स्टेट टॉपर बने विश्वकर्मा समाज के लाल सौरभ को उनके पैतृक घर नवादा जिले के काशीचक थाना अंतर्गत उपरामा गांव पहुंचकर फूल माला पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर समाज के संरक्षक ने कहा कि इंटर परीक्षा में पूरे राज्य में सर्वाधिक अंक हासिल कर सौरभ ने समाज के नई पीढ़ी को एक सीख दिया है। इस मेधावी छात्र से हमारे समाज के नौनिहालों को सीख लेने की जरूरत है।इसके साथ ही विश्वकर्मा समाज के संरक्षक डॉ रवि शंकर प्रसाद शर्मा और नवल बाबू की ओर से ₹11,000 नगद राशि प्रदान की गई। इस मौके पर शेखपुरा विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के जिला अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, जिला सचिव मुरारी कुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, संगठन सचिव राजू शर्मा और मीडिया प्रभारी पत्रकार सत्येंद्र शर्मा मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
