शेखपुरा - लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सिरारी पुल के समीप यात्रियों से भरे एक ऑटो के पलट जाने से ऑटो पर सवार मां - बेटा सहित सात लोग घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल सदर प्रखंड के पचना गांव निवासी वीरेंद्र महतो की 45 वर्षीय पत्नी बेचनी देवी और 10 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार को इलाज हेतु स्थानीय नागरिकों द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां मां - बेटा का इलाज चल रहा है।जबकि घटना में अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए।इस बाबत घायल महिला ने बताया कि मां - बेटा अशोक धाम , लखीसराय के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने ऑटो पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सिरारी गांव के समीप सड़क पुल के निकट ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो यात्रियों सहित सड़क पर जा पलटा। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। बाद में घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।