बरबीघा-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग पर सदर प्रखंड के बाजिदपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।जिसे घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान चेवाड़ा प्रखंड के गडुआ गांव निवासी प्रवेश सिंह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक की स्थिति में सुधार होने की बात बताई गई है। जबकि स्कार्पियो चालक वाहन लेकर निकल भागा।मिली जानकारी के मुताबिक युवक बरबीघा की ओर से शेखपुरा जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने उसे ठोकर मार दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।