जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन शुरू करवाने और अस्पताल की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को सभी चिकित्सा पदाधिकारी और जीएनएम स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विचार विमर्श किया। इस बैठक में डीपीएम श्याम कुमार निर्मल, सदर अस्पताल उपाधीक्षक रवि शंकर शर्मा, अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और केयर इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बाद में सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया कि सिविल सर्जन एक दिन पूर्व सदर अस्पताल का निरीक्षण कर यहां सिजेरियन ऑपरेशन नहीं होने को खेदजनक बताया था। सिविल सर्जन ने बैठक आयोजित कर सिजेरियन ऑपरेशन शुरू करने को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सभी प्रकार के सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया और सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने सिजेरियन ऑपरेशन में आने वाले कमियों को सिविल सर्जन के सामने रखा। सिविल सर्जन सभी लोगों के साथ विचार विमर्श के बाद सिजेरियन ऑपरेशन का कार्य यहां शुरू करवा दिया है ।गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को यह शिकायत मिली कि सिजेरियन ऑपरेशन के पात्र महिलाओं को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ही निजी क्लीनिक पर जाने की सलाह दी जाती थी। सिविल सर्जन ने इन सभी तथ्यों को गंभीरता से लिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।