सदर प्रखंड शेखपुरा के पूर्वी भाग और बाढ़ प्रभावित घाटकुसुम्भा प्रखंड में बुधवार को उत्साह के साथ भारी मतदान हुआ। दोनों क्षेत्रो में क्रमशः 63.33 और 69.21 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में भी महिला मतदता ने जमकर वोट डाला। 64.69 और 71.64 प्रतिशत महिला और 62.06 और 66.77 प्रतिशत पुरुषो ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति की समयसीमा पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंद्र पर मतदाता की कतार वोट डालने के लिए देखी गयी। कई मतदान केंद्र पर छ बजे बाद तक मतदान कार्य चलता रहा। इस चरण में मतदान शुरू होने के साथ ही महिला और नए मतदाता लडकियों में ज्यादा उत्साह देखा जा रहा था। वृद्ध और बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में पीछे नहीं रहना चाहते थे। कई मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता भी वोट डालते देखे गए। मतदान करने में महिला शुरू से ही आगे रहीं। सवेरे दो घंटे में यहाँ लगभग 15 प्रतिशत मतदान हो चूका था। जिसमे महिला प्रतिशत 16 था. उसके बाद मतदान कार्य में और तेज़ी आ गयी। 11 बजे तक शेखपुरा में 30.05 प्रतिशत और घाटकुसुम्भा में 31.31 प्रतिशत मतदान में महिला मतदाताओं का प्रतिशत 32 रहा, जबकि पुरुषो का प्रतिशत 28.26 और 29.78 तक सिमटा रहा। उसके बाद अपराहन एक बजे तक सदर प्रखंड में 46.32 प्रतिशत और घाटकुसुम्भा में 48.06 प्रतिशत वोट डाला जा चूका था। जिसमे महिला का प्रतिशत क्रमशः 50.74 और 53.26 था। जबकि पुरुष मतदाता का प्रतिशत 42.19 और 43.21 ही रहा। उसी प्रकार 03 बजे तक क्रमशः 58.34 और 62.27 प्रतिशत मतदान में महिला प्रतिशत 61.96 और 66.33 था, जबकि 54.95 और 58.48 प्रतिशत पुरुषो ने वोट दिया था। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी प्रकार के उपाय किये गए थे। मतदान प्रतिशत के बारे में अंतिम आंकड़े देर रात तक समाने आने की सम्भवना है। मतदान के दौरान अशांति उत्पन्न करने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।