राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन +2 हाई स्कूल, बरबीघा में शनिवार को सम्पन्न हुआ । जिसमें डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहा। विद्यालय से कुल दो टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में जिले से कुल आठ टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद उत्प्रेरित करती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रतिभाओं की खोज की जाती है। इस वर्ष के कार्यक्रम का थीम सतत पोषणीय जीवन हेतु विज्ञान की उपयोगिता तय किया गया था, जिसमें जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की प्रस्तुति के आधार पर कुल आठ टीमों का चयन इसी माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया। इसमें दो टीम डिवाइन लाइट पुब्लिक स्कूल की एवम एक-एक टीम +2 हाई स्कूल, बरबीघा, टाउन हाई स्कूल, बरबीघा, संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा, जगदम्बा उच्च विद्यालय, सामस, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहुस, एवम सिया सरस्वती उच्च विद्यालय, ओठमा रही। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि विद्यालय से सृष्टि भदानी एवम रिम्शा नयाब और प्रज्ञा सेठ एवम मिताली भदानी के प्रोजेक्ट पसंद किए गए और इन बच्चियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इन्हें विद्यालय द्वारा समानित भी किया गया। साथ ही, गाइड टीचर पंकज कुमार एवं अचिंत्य कुमार अचल को भी विद्यालय द्वारा समानित किया गया एवं सभी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।