बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सदर प्रखंड के पैन पंचायत से भूतपूर्व मुखिया राजेश कुमार ने निवर्तमान मुखिया मोनी महतो को 316 मतों के अंतर से पराजित कर मुखिया पद पर विजयी होने में सफल हुए। विजेता राजेश कुमार को कुल 1350 मत मिला। जबकि मोनी महतो को 1034 मत हासिल हुआ। अब तक सदर प्रखंड के चार पंचायतों के मुखिया पद का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी पंचायतों में निवर्तमान मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।