अनंत चतुर्दशी का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर उत्सव का माहौल बना रहा बड़ी संख्या में लोगों ने सृष्टि के निर्माता भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने बाजू पर रक्षा कवच अनंत धारण किया है। पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने दूध खीरा आदि के साथ धागे से बने हुए अनंत रक्षा सूत्र का पूजन कर स्वयं भी धारण किया और अपने परिजन संतानों को भी धारण करवाया । इस अवसर पर महिलाओं ने पूजन के दौरान ब्राह्मणों को दान से तृप्त किया ।ब्राह्मण पूजन के अवसर पर महिलाओं को अनंत पूजन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया पौराणिक काल से चली आ रही इस परंपरा में भगवान विष्णु सृष्टि के निर्माणकर्ता पालनकर्ता और रक्षा करने वाले के रूप में समय-समय पर भक्तों के कष्ट के निवारण के लिए अवतार लेते हैं। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान विष्णु के 1000 नामों का जप किया। बाद में श्रद्धालुओं ने फलाहार के बाद अनंत भगवान के पूजन विधि का समापन किया इसे लेकर कई दिनों से बाजारों में भी खरीदारी को लेकर रौनक देखी जा रही थी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूजन को लेकर बड़ी संख्या में लोग सवेरे से ही लगे हुए थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
