भारतीय रेलवे ने देश के बेरोजगार युवाओं के लिए ट्रेनिंग की खास स्कीम शुरू की है. इसके तहत 50 हजार युवाओं को अलग-अलग तरह के 4 ट्रेड की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के बाद युवा अपने-अपने क्षेत्र में रोजगार पा सकते हैं.इस स्कीम का नाम रेल कौशल विकास योजना है. इस योजना के अंतर्गत युवाओं को फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन के हुनर की ट्रेनिंग दी जाएगी. फिटर, वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड किसी भी उद्योग या कल-कारखानों में काम के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं. सरकार ने ट्रेनिंग के पीछे यही योजना रखी है कि देश के युवा इन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर रोजगार पा सकेंगे. रेलवे में भी इस तरह के काम बड़े स्तर पर होते हैं. उम्मीद है कि ट्रेनिंग के बाद युवाओं के लिए रेलवे में भी मौके मिल सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को रेलवे ने रेल कौशल विकास योजना की शुरुआत की है.
