सासाराम में पत्नी पर चाकू से जान लेवा हमला करने के बाद सुनील साह ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर के बढ़ईयाबाग मोहल्ला की है। जहां एक किराये के मकान में रहने वाले सुनील साह ने शुक्रवार की रात में अपनी पत्नी रीना देवी पर पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पत्नी के शरीर को चाकू से गोद दिया। उसकी पत्नी की चीख पुकार सुनकर मोहल्ला के लोगों ने नगर थाना को सूचना दी। पुलिस जब बढ़ईयाबाग पहुंची तो घर में खून से लथपथ बेहोश रीना मिली।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
