घाटकुसुंभा स्थानीय कोरमा थाना पुलिस ने शराब बनाने और बेचने के एक मामले में गत दस वर्ष से फरार कारोबारी प्रदीप राम उर्फ मलखा राम को मुरारपुर गांव से गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि गत नवंबर माह 2020 में पुलिस ने छापामारी कर मुरारपुर गांव शराब अड्डे से देसी शराब और शराब बनाने का कई उपकरण बरामद किया गया था। लेकिन कारोबारी प्रदीप राम निकल भागने में सफल हो गया था।घटना के संबंध में फरार कारोबारी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।तबसे वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया।
