चेवाडा प्रखंड क्षेत्र के लोहान गांव में 9 दिनों का अखंड रामधुन यज्ञ प्रारंभ किया गया है। प्रत्येक साल इस गांव में जय लक्ष्मी नारायण मंदिर में रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जाता है । आयोजन कमिटी से जुड़े सुबोध कुमार , संतोष कुमार, सोनू कुमार ,कारू सिंह,सतेन्द्र कुमार ,बुलबुल कुमार, गौतम कुमार कन्हैया कुमार आदि ने बताया कि गांव में सुख शांति समृद्धि और आरोग्य को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण भी श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल हो रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मानवता को मुक्ति दिलाने के लिए इस यज्ञ में लक्ष्मीनारायण से आराधना की जा रही है। आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल पर रोशनी ,पानी आदि की पुख्ता व्यवस्था की गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।