बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता रहे पूर्व सांसद स्व राजो बाबू की 16 वीं पुण्यतिथि जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में बृहस्पतिवार को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा।इस बाबत बरबीघा के विधायक एवम स्व बाबू के पौत्र सुदर्शन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वाहन साढ़े दस बजे पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया है। मालूम हो कि पूर्व सांसद राजो बाबू की हत्या गत 9 सितंबर 2005 को अपराधियों ने आजाद हिंद आश्रम में घुसकर गोली मार कर कर दी थी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
