शराब पीकर केनरा बैंक की डीह कुसुंभा शाखा में घुसकर हंगामा मचाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। इस बाबत कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुरैना गांव के रामप्रवेश केवट , सुनील केवट और पुरैना गांव के दामाद व जमुई जिला अन्तर्गत सिकंदरा निवासी मनोज केवट बैंक में घुसकर हंगामा मचा रहे थे। जिसके कारण बैंक के सरकारी कामकाज में व्यवधान पड़ रहा था। इसकी सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक ने कोरमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोरमा थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ बैंक शाखा आ धमके और तीनो बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार शराबियो के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।