जनसेवा अहियापुर द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर पूर्व से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को बिहार सरकार द्वारा प्रदत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । साथ साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्रा को किताब का भी वितरण किया गया ।केंद्र के ऑनर रमेश कुमार द्वारा बतलाया गया कि लॉकडॉन के बाद केंद्र पुनः बिहार सरकार के उद्देश को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है, केंद्र पर कोविड के सारे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। कोडिनेटर हरिओम शरण द्वारा बतलाया गया कि केंद्र अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति आधुनिक भौतिक संसाधन एवम योग्य पशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर परशिक्षक श्यामभवी शरण, छोटू कुमार, निजु कुमारी, रीतिक कुमार आदि उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
