बुधवार को बरबीघा नगर सह ग्रामीण मण्डल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिबस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण किया।जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर पेड़ लगा कर और श्रद्धांजलि सभा कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं उनके विचारों को और जीवनी पर प्रकाश डाला उनका सपना था । भारत में दो सविधान दो प्रधान और दो निशान नही चलेगा और उन्हें संघर्ष करते हुए अपना वलिदान दिया ।इस मौके पर जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर , जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह, ब्रजेश कुमार मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार ,सन्दीप कुमार जिला मंत्री अनिल सिंह प्रवक्ता राजीव सिन्हा नित्यंजय कुमार सुबोध कुमार बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।