चेनारी चोरही गांव के पशुपालक शेषनाथ यादव के तीन भैंसों की मौत ठनका गिरने से हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह में हो रही झमाझम बारिश के बीच ठनका गिरने से तीनों भैंसों की मौत हुई थी। उन तीनों भैंसों की कीमत डेड़ लाख आंकी जा रही है। पशुपालक ने सीओ को आवेदन देकर सरकारी आपदा कोष से मुआवजा देने की मांग की है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
