बरबीघा नगर के श्री कृष्ण चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 82 बनने की वजह से श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा को वहां से हटाकर दूसरी जगह रखा गया था। नए प्रतिमा स्थल का निर्माण किया जा रहा था। नए प्रतिमा स्थल के निर्माण के बाद वहां प्रतिमा को पुनर्स्थापित कर दिया गया है ।बरबीघा के राष्ट्रीय राजमार्ग 82 के श्री कृष्ण चौक पर श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने का काम मंगलवार को किया गया। हलांकि प्रतिमा स्थल के निर्माण और उसकी गुणवत्ता को लेकर बिहार केसरी के ग्रामीण अविनाश कुमार काजी के द्वारा विरोध किया जाता रहा है। वहीं उनके द्वारा वहां संगमरमर लगाने की मांग जोरशोर से उठाई जा रही है। जिस पर निर्माणकर्ता के द्वारा संगमरमर लगाने का आश्वासन भी दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।