चौकीदार एवं दफादार का हुआ विदाई समारोह। रफीगंज औरंगाबाद रफीगंज थाना परिषद में चौकीदार बाबूलाल बैठा एवं दफादार सीधेश्वर यादव नंदकिशोर यादव के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन चौकीदार एवं दफादारओं का सहरानीय कार्य रहा। सभी कार्यों को जिम्मेवारी पूर्वक इन लोगों द्वारा पूरा किया जा रहा था। इनके कार्य से थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी काफी खुश रहते थे। इसमें एसआई भगवान सिंह, एएसआई अजय सिंह, दिलीप कुमार मंडल, मोहम्मद जिकरुल्लाह, विजेंद्र कुमार सिंह, जस्तुश खाखा, शहजाद अख्तर, चौकीदार विनोद चौधरी, सरवन कुमार, मोहम्मद वसीम आलम, प्रमोद कुमार रामजीत रजक, रामप्रवेश यादव ,हरेंद्र यादव, विनय प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, नरेश कुमार, पप्पू यादव शामिल हुए।
