बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे शहर के स्टेशन रोड में अवस्थित मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज नामक बन्द सीमेंट - छड़ दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने 50 हजार रूपए से अधिक की नकद राशि चुरा कर चंपत हो गए। इस बाबत दुकान मालिक रंजीत सिंह ने बताया कि कोरो ना के चलते लॉक डाउन के चलते वह अपनी दुकान को पौने ग्यारह बजे बन्द कर पूजा करने घर के अंदर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोर गण दुकान के पिछले दरवाजे से दुकान में घुसकर गल्ला को मोटे लोहे के रॉड से तोड़कर उसमे रखे 50 हजार रूपए से अधिक की नकदी चुरा कर चंपत हो गए। जब वह पूजा कर दुकान में स्थापित देवी देवताओं का पूजा करने पहुंचा ।तब गल्ला टूटा पाया और उससे सारे रूपए गायब पाए। जिसमे बुधवार की सुबह बिक्री के 47 हजार रूपए भी शामिल थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में पुलिस से लिखित शिकायत की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।