नगर परिषद क्षेत्र के शेरपर गांव में एक युवती रोती हुई पहुंची है । वह अपना नाम सोनी कुमारी और पिता का नाम विनोद महतो बता रही है।वह चेवाड़ा का रहने वाली बता रहे हैं। युवती ने बताया कि उसकी सौतेली मां के द्वारा उसके साथ मारपीट किया जाता है। इसी के डर से वह घर से भाग गई है। गांव के लोगों के द्वारा उसे आश्रय दिया गया है। उधर युवती के द्वारा रो कर लोगों को बताया जा रहा है कि सौतेली मां की पिटाई के डर से वह घर से भागी हुई है। शेरपर गांव के ग्रामीण के द्वारा उसे आश्रय दिया गया है। उधर चेवाड़ा के थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने किसी युवती के गुम होने की सूचना नहीं होने की बात बताई है।
