चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद-तेलरी मार्ग पर छितराटाड़ के पास ट्रैक्टर लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर सोमवार की रात घटना में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लूटे गए ट्रैक्टर, चालक के मोबाइल समेत छह मोबाइल, दो देसी कट्टा, चार जिदा कारतूस के अलावा दो मोटर साइकिल भी बरामद की गई है.