चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेवाड़ा गांव में एक भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मी सीपी यादव एकरामा गांव का रहनेवाला बताया गया है। जो कि मोख्तार आलम की तरफ से गोलीबारी करने पहुंचा था । घटना इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया है कि महज दो डिसमिल भूमि विवाद के मामले में ये दोनों चेवाड़ा के बिचली गली में बीती शाम गोलीबारी किया था। गोलीबारी के दौरान दो चक्र गोलियां अपराधियों ने चलाई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चेवाड़ा थाना पुलिस ने दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक प्राथमिकी थाना में दर्ज की। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया । सूत्रों के अनुसार मुस्ताक अहमद ने पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर मुश्ताक आलम और उनके सहयोगियों से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।