रफीगंज पुलिस ने भोला शर्मा हत्याकांड का किया उद्भेदन। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व मोहनपुर के 100 मीटर पुर्व धावा नदी के उत्तरी छोर पर गुलाब बीघा निवासी स्वर्गीय विनय शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र भोला शर्मा की रहस्यमई तरीके से हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद मृतक के मां विमलेश कुंवर द्वारा तेलथुआ निवासी छोटन सिंह और कारु सिंह को नामजद आरोपी बनाया था। जिसके बाद रफीगंज पुलिस छानबीन में लग गई थी। रफीगंज पुलिस ने मोहनपुर भोला शर्मा हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रक्षिशु डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह में हुई हत्या के आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुनः जेल भेज दिया गया।सुधीर उर्फ भोला शर्मा के हत्या के आरोपी को रिमांड पर पुलिस के समक्ष दिए गए बयान पर जांच की जा रही है।हत्या के बारे में पूछताछ में घटना मे शामिल होने स्वीकार की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
