बरबीघा के मिशन ओपी पुलिस ने विगत 4 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने बताया कि नगर के चंदूकुआं मोहल्ले से स्वर्गीय सदन लोहार के पुत्र रवि कुमार उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चोरी के एक मामले में हुआ पिछले 4 वर्षो से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
