शेखोपुरसराय प्रखंड के जोधनबीघा में चल रहे महारानी नाईट शॉर्ट ग्राउंड क्रिकेट टूर्नामेंट जोधनबीघा के फाइनल मैच में खेतलपुरा बनाम जोधनबीघा टीम के बीच खेला गया ।जिसमें खेतलपुरा की टीम ने मेजबान टीम को 3 विकेट से पराजित कर मैच जीत लिया। मैच समाप्ति बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का ट्रॉफी एवम् अन्य पुरस्कार का वितरण समाजसेवी एवं सेवा निवृति शिक्षक उदित नारायण सिंह द्वारा किया गया । पुरस्कार वितरण समारोह में टूर्नामेंट आयोजन समिति के सौरव सिंह ,गोलू सिंह ,ललन कश्यप झंटू कुमार, प्रिंस कुमार ,गोलू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
