रफीगंज में डाककर्मी चंद्रमा साव के सेवानिवृत्त होने पर किया गया कासमा रोड स्थित 1निजी भवन में विदाई समारोह का आयोजन।विदाई समारोह का अध्यक्षता डाक निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार और संचालन डाकपाल शिव शंकर ने किया।चंद्रमा साव रफीगंज डाकघर में डाक अधीदर्शक पूर्वी अनुमंडल पर पदस्थापित थे।जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। रफीगंज डाक निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए बताया कि सेवानिवृत्त होने पर लोगों को शांत नहीं बैठना चाहिए ।यह हमें एक अच्छी मौका देती है अगर हम कार्यकाल में छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाते हैं तो हमें मानसिक चिंता रहती है अपने कार्यों के प्रति परंतु जब हम सेवा निर्मित हो जाते हैं तो कोई भी कार्य का हमें मानसिक चिंता नहीं होती है। उपस्थित डाक कर्मियों ने सेवा निर्मित चंद्रमा साव को सूटकेस,अंग वस्त्र,सुटकेश देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप डाकघर के डाक सहायक सुनील सिंह ,नीरज कुमार, सेवानिवृत्त शाखा डाकपाल घनश्याम प्रसाद, अनिल कुमार, बबलू कुमार ,अनिल कुमार, विनय सिंह, अरुण कुमार, सुनील कुमार, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार ,पवन कुमार ,शाखा डाकपाल धर्मेंद्र कुमार सिंह,डाक अधिदर्शक कमलेश सिंह मुंदर यादव,जान अधिकार प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी एवं अन्य उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।