मारपीट में आठ घायल ,तीन गये जेल। रफीगंज प्रखंड के जाखिम गाँव मे मारपीट की घटना हुई। जिसमें जाखिम सलेमपुर गांव के श्रीकांत यादव, कुसुम देवी, राम बच्चन सिंह ,कन्हाई कुमार ,राजकिशोर यादव, सूर्य दयाल यादव, बजरंगी यादव ,सुरेश यादव घायल हो गए ।सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया। प्रथम पक्ष के सूर्य दयाल यादव के बयान पर किशोर मेहता, ललन मेहता, लव कुश कुमार, छोटू कुमार ,धर्मजीत कुमार, संजीत कुमार, रंजन कुमार, अशोक कुमार, टून कुमार ,धीरज कुमार, गौतम कुमार, पिंटू कुमार ,रवि रंजन कुमार को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि अपनी पत्नी का इलाज गया से कराकर रात्रि 8:00 बजे के लगभग घर लौट रहा थे। तभी गली में दीनानाथ महतो के किराना दुकान के पास पहले से घात लगाकर उक्त लोगों ने जानलेवा हमला करना प्रारंभ कर दिया। दूसरे पक्ष के ललन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शशिकांत यादव ,सूर्य दयाल यादव ,बजरंगी यादव ,योगेंद्र यादव, बच्चन यादव, बल्ली यादव, अजीत यादव, प्रतीक यादव, अनिल यादव ,सूर्य दयाल यादव ,सूर्यकांत यादव, रामेश्वर यादव को नामजद आरोपी बनाते हुए रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि शशिकांत यादव मोटरसाइकिल से नशे की हालत में आया और रोड से गली में ही गाली गलौज करने लगा।मेरे पिता राजेन्द्र महतो को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस बीच उक्तआरोपित मेरे दरवाजे पर आया और मारपीट करने लगा।तभी शशिकांत यादव गोली चलाया। जिससे डर कर हम सभी घर मे घुस गए।कुछ दिन पूर्व आइसोलेशन सेंटर में शशिकांत मेरे भाई नंद किशोर कुमार से झगड़ा किया था। इसी गुरही को लेकर शशिकांत जहां हम लोग को देखता है। गोली मारने की धमकी देता है। झगड़ा का मूल कारण यह भी उल्लेख किया गया है कि मेरे गांव का कन्हैया कुमार रास्ता पकड़ कर जा रहे थे उसी वक्त फायरिंग के दौरान जख्मी हो गए। थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि रास्ते मे पोल गिराया गया था।जिससे रास्ता बाधित हो गया। इसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई है गोलीबारी किए जाने की कोई सूचना नहीं है। दोनों पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा ललन कुमार धर्मजीत कुमार एवं शशिकांत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इस घटना स्व गाँव मे तनाव बना हुआ है।