नगर क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में शिव मंदिर में शिव और पार्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वैदिक रीति से किए गए इस अनुष्ठान में मोहल्ले के अलावा आसपास के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ वैदिक रीति रिवाज के साथ भगवान शिव की पूजा की। साथ ही लोगों ने मां पार्वती की भी आराधना की। इस अवसर पर लोगों ने जलाभिषेक के साथ-साथ फूल बेलपत्र आदि भी चढ़ाएं। गौरतलब है कि प्रोफेसर कॉलोनी में स्थापित शिव पार्वती के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया था। शोभायात्रा में 151 की संख्या में महिला और कुमारी कन्याओं ने और धोती पोखर से जल भरकर यहां कलश स्थापना की थी उसके बाद वेदाचार्य ने वैदिक रीति से 24 घंटे तक का अनुष्ठान करने के बाद प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा था। लोग भक्ति और श्रद्धा गोते लगा रहे हैं बड़ी संख्या में लोग भजन कीर्तन और नाच गान किए।
