शनिवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर घर से निकलकर पहुंचे एक 15 वर्षीय किशोर राजा कुमार की मौत अचानक सिर में चक्कर आने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पैरेड ग्राउंड में हो गई। किशोर की मौत के बाद नागरिकों ने सदर अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की। सूत्रों ने बताया कि नगर के खोरमपुर मोहल्ला निवासी टुनटुन साव अपने परिवार के साथ शहर के पटेल चौक पर रहकर नींबू का चाय बेचकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। शनिवार की सुबह अन्य दिनों की भांति चाय विक्रेता का पुत्र टहलने सुबह में घर से निकला। टहलने के क्रम में जब वह बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ा तो इसकी सूचना किशोर के दोस्तों ने उसके पिता को दी। फिर उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटना के बाद सड़क जाम कर रहे लोंगो को समझा बुझाकर जाम तुड़वाया गया। नगर थाना पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। घटना के सम्बंध में एक यूडी केस नगर थाना में अंकित किया गया।
