उत्पाद विभाग की टीम ने नगर के हसनगंज खंधा में छुपाकर देशी शराब बेचने के एक अड्डे पर सघन छापामारी कर झाडी में छुपाकर रखे गए 25 लीटर की मात्रा में देशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई छापामारी के दौरान शराब कारोबारी निकल भागने में सफल हो गया। जिसकी पहचान कर ली गई है। फरार कारोबारी अरुण महतो शहर के आहार पर मुहल्ला निवासी जगदम्बी महतो का पुत्र बताया गया है। उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार कारोबारी काफी दिनों से शराब बेचने और बनाने का काम करता है। घटनास्थल से लगभग एक सौ लीटर जावा महुआ भी बरामद किया गया। जिसे घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।