अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शेखपुरा के द्वारा रोहित कुमार के नेतृत्व में चांदनी चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर चीन के साथ हुई झड़प में मारे गए 20 वीर शहीद जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही चीन के राष्ट्रीय झंडे को जला कर उसका विरोध किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आकाश कश्यप ने बताया कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ शांति चाहता है और आज तक किसी भी देश पर पहले आक्रमण करने की नीति नहीं अपनाई है लेकिन भारत अपने सरहदों की सुरक्षा करना भी जानती है और जब देश की अखंडता और संप्रभुता पर खतरे की बात आती है तो भारत फिर हर हमले की मुंह तोड़ जवाब देना भी जानती है । चीनी कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में फैली महामारी और विश्व में अलग-थलग पड़े चीन इस मुद्दे से दुनिया को भटकाना चाहता है इसलिए वह सीमा पर विवाद पैदा कर रहा है लेकिन भारत में एक साथ सभी देशों से निपटने की क्षमता है वह अपनी सीमा की सुरक्षा करने में सक्षम है और देश के लोगों की जान की रक्षा करना भी जानता है साथ ही इस वैश्विक महामारी में इतनी बड़ी और घनी आबादी होने के बावजूद भी भारत ना सिर्फ अपने देश के लोगों की जान बचाने में एक मिशाल पेश कर रहा है बल्कि विश्व के सभी देशों को हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा भेज कर करोड़ों लोगों की जान बचा रहा है जिससे की भारत आज दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है जिससे चीन की बौखलाहट होना भी लाजमी है इसलिए वह सारे हथकंडे अपना रही है लेकिन जरूरत पड़ी तो भारत का हर एक युवा नौजवान देश की अखंडता संप्रभुता बचाने के लिए अपनी जान से भी पीछे नहीं हटेगा। इस कार्यक्रम में सृष्टि सृजन, इंद्र दमन कुमार ,नीतीश राणा,पंकज गुप्ता,चंदन कुमार,साहिल कश्यप,अभिषेक राज,रंजन कुमार,अभिषेक कुमार,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
