आगामी 5 दिनों शेखपुरा के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सप्ताह के आखिर में हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान मध्यम से सामान्य गति की हवा भी चलेगी। जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आगामी 5 दिनों के लिए जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। दक्षिणी पूर्वी और पूर्वी हवा लगातार चलते रहेगी। हवा चलने की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इस दौरान तापमान में ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं है। बताया गया है कि तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए भी कई सलाह जारी किए गए हैं। किसानों को इस समय में खासकर आगामी खरीफ फसल धान, मक्का आदि की बुवाई के संबंध में सलाह दी गई है। ग्रीष्मकालीन सब्जी की निकाई और सुरक्षा को लेकर भी सलाह जारी किए गए हैं।
