बरबीघा प्रखण्ड के सर्वा ग्राम पंचायत के सर्वा ग्राम के जीविका स्वयं सहायता समूह के शंकर जीविका , रौशनी जीविका, जय गरूदेव जीविका, जय माँ जीविका से जुड़ी आभा कुमारी, काजल देवी, सुनीता देवी, चंचला देवी, रंजु सिन्हा, तारा कुमारी द्वारा सर्वा पंचायत के मुखिया शंम्भू सिंह के निर्देशानुसार मास्क बनाने में लगी हुई हैं मुखिया जी के अनुसार पंचायत में सभी घरों में मास्क बटना है । जिसका सर्वेक्षण वार्ड सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। मुखिया द्वारा पहले ही लगभग 4000 मास्क बांटा जा चुका है एवं विभागीय निर्देशानुसार अब हर घर में 4 मास्क और एक साबुन देना है जिसके लिए सर्वा ग्राम में गठित जीविका समूह के दीदियों के द्वारा मास्क बनाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। अभी तक 5000 के आस पास मास्क का निर्माण हो गया है।