चेवाड़ा प्रखंड में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला जारी है। इसी आलोक में शुक्रवार तक कुल 84 प्रवासी मजदुर को क्वॉरेंटाइन किया गया। जिसमें संदिग्ध तीन प्रवासियों को जिला रेफर किया गया। इस बाबत बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जो बाहर से प्रवासी आ रहे हैं, उन्हें 21 दिन तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इसके साथ प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच भी किया जाएगा। अब तक प्रखंड स्थापित क्वॉरेंटाइन सेंटर में आसनसोल ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली, अहमदाबाद, मध्य प्रदेश, हरियाणा, सूरत तथा मुंबई के प्रवासी मजदूर क्वॉरेंटाइन किया गया हैं। साथ ही सभी प्रवासियों मजदूरों को समय पर भोजन उपलब्ध भी कराया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों को संख्या बढ़ने को लेकर पहले से बना 12 शौचालय के साथ-साथ 2 अन्य शौचालय का भी निर्माण कराया जा रहा हैं। वहीं, स्नान करने के लिए अतिरिक्त पांच नल भी लगाए गए है। प्रखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया हैं।