जिला में कोरोना वायरस के एक संक्रमित के पाए जाने के बाद लोगो के यहाँ के लोगो के मन में खौफ देखा जा रहा है। आमतौर पर लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाकर बाज़ार क्षेत्र में भीड़ लगाने वालो की संख्या बुधवार को कम देखी जा रही थी। बैंक से रुपया निकालने सहित अन्य आवश्यक काम के नाम पर सवेरे से शाम तक बाज़ार क्षेत्र में चहल पहल देखी जा सकती थी। हालाकि इसके बाद में मुख्य डाक घर के सामने बड़ी संख्या में भीड़ देखी गयी। यहाँ लोग बिना दूरी बनाये रुपया निकासी के लिए एक दूसरे पर चढ़े दीख रहे थे। डाक विभाग द्वारा लोगो को इंतजार के लिए शमियाना भी लगा रखा है। दूसरी ओर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के चांदनी चौक शाखा में कम भीड़ देखी गयी। वीआईपी रोड में स्थित एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर भी लोगो की कम भीड़ थी। सडको पर भी अकारण लोगो का अनजाना नहीं देखा जा रहा था। लॉकडाउन के दौरान अधिकांश आवश्यक ड्यूटी में लगे वाहन ही चलते देखे जा रहे थे। यहाँ एक पोजिटिव मामला सामने आने के बाद से ही प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। नगर क्षेत्र में लॉकडाउन के आम दिनों के भांति पुलिस सभी चौक चौराहों पर मुस्तैद दीख रही थी। लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी बजाने वालो में बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी शामिल हैं।