नगर के फैजाबाद इमाम तौसीफ इकबाल के नमाज अदा करने के दौरान सभी मुस्लिम भाइयों से अपील करते हुए कहे कि कल से माहे रमजान का प्रारंभ होने जा रहा है। इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सरकार द्वारा पूर्ण रूप से जारी दिशा-निर्देश का पालन करें। घरों में रहकर ही नमाज अदा करें मस्जिद में दो-चार लोग ही नमाज अदा करने के लिए आए एवं रोजा के दौरान घरों में भी कम से कम 3 फीट की दूरी पर बैठकर ही नमाज अदा करें सामने इफ्तार के समय भी डिस्टेंस का पालन करें ।
