डीएम इनायत खान ने कहा कि गेहूं पैक्सो के द्वारा कराए किया जाएगा ।जिसका कोई लिमिट सीमा नहीं होगी पैक्सो के द्वारा गेहूं का क्रय करना शुरू हो गया है। किसान जितना चाहेंगे उतना अपना गेहूं पैक्स के माध्यम से विक्रय कर सकते हैं ।जो किसान गेहूं फसल के अवशेष भाग को जलाएंगे उन पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया है। साथ ही साथ वैसे किसानों को सरकार के द्वारा किसी प्रकार का लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। किसी प्रकार के अनुदान की राशि भी नहीं दी जाएगी।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।