-श्रीलंका में ईस्टर के दौरान गिरजाघरों और होटलों में बम विस्फोटोंमें तीन भारतीयों सहित दो सौ से अधिक लोग मारे गए। सात संदिग्ध गिरफ्तार। -विश्व नेताओं ने हमले की निंदा की। भारत की श्रीलंका को हरसंभवमदद की पेशकश। -भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। केन्द्रीय -मंत्रीडॉक्टर हर्षवर्धन, दिल्ली के चांदनी चौक और हरदीप पुरी, पंजाब के अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे। -आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्सको नौ विकेट से हराया।