मध्य प्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता सलोनी शर्मा ने मोहर सिंह से साक्षात्कार किया। साक्षात्कार में मोहर सिंह ने बताया की ग्राम पंचायत मड़वासा के अंतर्गत ग्राम तोरिया पठार बस्ती में एक हैंडपंप काफी दिनों से बंद पड़ा था। इसकी सुचना इन्होने पीएचई विभाग को भी दिया लेकिन उनके तरफ से किसी तरह का निराकरण नहीं किया गया। उसके बाद मोहर सिंह ने संवाददाता श्याम लाल लोधी के माध्यम से इस जानकारी को शिवपुरी मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड किया और सम्बंधित अधिकारी को फॉरवर्ड भी किया गया। खबर का असर यह हुआ की अधिकारियो ने खबर को संज्ञान में लेते हुए 48 घंटे के अंदर हैंडपंप का सुधार करवाया। हैंडपंप का सुधार होने के बाद अब ग्रामीणों को पानी मिलने लगा है इसके लिए संवाददाता श्याम लाल लोधी और मोबाइल वाणी का धन्यवाद कर रहें हैं