गिरिडीह : स्थानीय बरनवाल सेवा सदन में मंगलवार को देर शाम समाज के अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत 13 वर्षीय संस्कार को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान शोक सभा मे मौजूद समाज के लोगों ने जहां दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की वहीं शोक संतप्त परिवार को इस असामयिक दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की मांग की।